Tuesday, June 9, 2026
- Advertisement -

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में संपन्न हुई। बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय कुमार कहा की आने वाली 4 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं।

4 दिसंबर को को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार में संतो से भेंट करेंगे। इस दौरान उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तीन जगह पर स्वागत कार्यक्रम होगा। पहला स्वागत कार्यक्रम नेपाली फार्म पर जहां पर रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में 600 कार्यकर्ता ढोल और बैंड बाजे एवं पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

इसके उपरांत रायवाला में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद लक्सर विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में 600 कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। तदोपरांत शांतिकुंज हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में 1000 कार्यकर्ता ढोल नगाडों व पुष्प वर्षा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने कहा की स्वागत कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का मुख्य रूप से ध्यान रखना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाक्टर जयपाल सिंह चौहान व संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया।

22 15

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी कुलदीप कुमार, कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिला, विधायक सुरेश राठौर, आदेश चौहान, संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, राज्यमंत्री राकेश राजपूत, कल्पना सैनी, डॉक्टर प्रेम शास्त्री, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, देशपाल रोड, अंकित आर्य, जिला मंत्री आशु चौधरी, महेंद्र धीमान, मनोज पवार, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा ,कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, लक्सर नगर पंचायत अध्यक्ष अमरीश गर्ग, सुशील त्यागी, जय भगवान सैनी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलू राम, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर के अलावा प्रदेश के जिले में निवास करने वाले सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार लड़खड़ाया, निफ्टी 23,150 के नीचे बंद

  जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार का कारोबारी सत्र भारतीय...

CBSE 12वीं मूल्यांकन विवाद: Digital System की गड़बड़ियों पर HighCourt ने केंद्र और बोर्ड को भेजा Notice

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_imgspot_img