Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

चाय की दुकान में घुसा लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक

  • दुकान व यात्री प्रतीक्षालय तबाह, बाल बाल बचे दादा पोता
  • कांवड़ मार्ग पर बेतहाशा दौड़ रहे ओवरलोड वाहन 

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थानाक्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर बेतहाशा दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के चपेट में बेलड़ा निवासी एक गरीब परिवार की चाय की दुकान आ गयी जिसके चलते गरीब परिवार का रोजगार छिन गया और बमुश्किल दुकान पर बैठे दादा पोते की जान बच पाई। गनीमत यह रही कि उस समय दुकान पर लोगो की भीड़ नही थी नही तो हादसा का बड़ा रूप होने से इनकार नही किया जा सकता। ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

भोपा थानाक्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी शमशाद के चार पुत्र व तीन पुत्री है जिनकी उसने शादी कर दी थी और सभी पुत्र और पुत्री अलग रह रहे है। कुछ वर्षों पूर्व शमशाद को ह्रदयघात हुआ था जिसके बाद चलते व कर्ज के नीचे आ गया था। अपनी देखभाल के लिए उसने अपने पोते जुनेद को अपने पास रख रखा है। और घर का खर्च चलाने के लिए भोपा थानाक्षेत्र के बेलड़ा पुल पर यात्री प्रतीक्षालय के पास छप्पर डालकर अपनी पत्नी सईदा के साथ एक छोटी से चाय की दुकान चलाते है।

बीते सोमवार की देर शाम ग्राहकों के जाने के बाद वह अपने पोते जुनैद के साथ अपनी दुकान का सामान अंदर रख रहे थे तभी कांवड़ मार्ग पर भोपा की और से लकड़ी से भरा ट्रक तीव्र गति से आया और दुकान के बराबर में बने यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ते हुए दुकान में आ घुसा। शमशाद ने किसी तरह खुद को और अपने पोते को ट्रक के नीचे आने से बचाया। शोर शराबा सुनकर आये ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को दुकान से बाहर निकाला और मौके से भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।

पकड़े गए ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक में यूकेलिप्टस की लकड़ी भरी हुई है और वह इलाहाबाद से ट्रक को लेकर हरियाणा के यमुनानगर जा रहा था। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम होने के कारण यात्री प्रतीक्षालय व चाय की दुकान पर भीड़ नही थी। नही तो हादसा भयंकर रूप ले सकता था। ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

हाइटगेज तोड़कर हो रही टैक्स की चोरी
गंगनहर पटरी का चौड़ीकरण होने के बाद इस मार्ग का नाम चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग रखा गया था। यह मार्ग हरिद्वार से सीधा मोदीनगर जाकर निकलता है। मार्ग पर भोपा पुल के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा हैवी वाहनो को रोकने के लिए हाइट गेज लगाये गये थे। लेकिन रात के अंघेरे में असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनो की टक्कर मारकर गंग नहर पर लगे हाइट गेज को तोड़ दिया जाता है। जंहा एक और हाइट गेज टूटने से यहां से गुजरने वाले वाहन सरकार का टैक्स चोरी कर निकल जाते है। जिससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है वही दूसरी ओर बेतहाशा दौड़ रहे भारी वाहन दुर्घटनाओ को अंजाम दे रहे है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img