Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बसपा का भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

  • कैराना विधानसभा क्षेत्र के कैडर कैंप में लिया संकल्प

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: गुरुवार को पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बसपा के सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय कैडर कैंप आयोजित किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डा. मेघराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डालने जैसे वादे किए थे, जो खोखले साबित हुए। प्रतिदिन देशवासी महंगाई की मार झेल रहे हैं।

सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म कर दी। कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण कोरोना से ना जाने कितने लोगों की मौते हो गई। लोगों को आॅक्सीजन नहीं मिल पाई। भाजपा सरकार पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। हाथरस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि बलात्कार पीड़िता के शव को रात्रि में जलाने का काम किया गया।

भाजपा केवल हिंदू मुस्लिमों के बीच खाई पैदा कर चुनाव जीती थी। अब विकास कार्यों की बजाय जिलों व स्टेशनों के नाम बदले जा रहे हैं। उन्होंने कि बसपा सरकार में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि सभी पार्टियों की सरकारों में सांप्रदायिक दंगे हुए हैं। उन्होंने कैडर कैंप में सभी सेक्टर प्रभारियों व बसपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्लानिंग के तहत जुटने का आह्वान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img