Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

किसानों ने धान क्रय केन्द्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

  • धान खरीद नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर तौल इंचार्ज द्वारा नम्बर से धान खरीद नहीं करने, धान खरीद कम होने और तौले हुए धान को सेलर स्वामियों द्वारा उठान न करने के विरोध में मंडी समिति स्थित एसएफसी के धान क्रय केंद्र पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, चौधरी ध्यान सिंह, सरदार संदीप सिंह, सरदार जगमीत सिंह, अनुज कुमार आदि के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने एसएफसी के धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान रजिस्ट्रेशन के अनुसार नहीं तौल कर कुछ नेताओं की सिफारिश पर बिना नम्बर के किसानों का धान तौलने के विरोध में भाकियू नेताओ ने जमकर हंगामा किया।

किसानों ने कहा कि सभी किसान समान है जो अपना धान पहले लेकर आया है उसी का धान पहले तोला जाए। भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि तौल इंचार्ज गोदाम में भरे धान के बोरों को नहीं उठवा कर कम तौल कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब गन्ना मिले शुरू हो गई हैं ऐसे में यदि किसानों की ट्राली में धान भरकर क्रय केंद्रों पर खड़ी रहेंगी तो किसान अपना गन्ना कैसे डालेगा। अगर किसान धान क्रय केंद्रों पर पड़ा रहेगा तो अपने धान के खाली खेतों में अपनी गेंहू की आगामी फसल कैसे बोएगा।

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने अपने मोबाइल से क्रय केंद्र से ही तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से तौल इंचार्ज द्वारा धान तौल नम्बर से नहीं करने की शिकायत की। वही कम तौल करने और धान के तुले हुए बोरे को सेलर स्वामियों द्वारा नहीं उठाने की जानकारी दी। जिस पर तहसीलदार ने तौल इंचार्ज बाल सिंह को हड़काते हुए धान तौल सभी किसानों को टोकन देकर कराने के निर्देश दिए।

सेलर स्वामियों के द्वारा धान नहीं के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने का आश्वाशन दिया। प्रदर्शन में पवन चौहान, इरशाद अंसारी, सरदार दलवीर सिंह, सरदार सतविंदर सिंह, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार जोगेंद्र सिंह आदि ने तुले हुए धान के बोरे उठवा कर तौल सुचारू कराने की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img