Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पेंट व्यापारी के पुत्रों-पड़ोसी पर हमला, गंभीर घायल

  • मामूली कहासुनी पर बाइक सवारों ने किया हमला

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के भिक्की मोड पर सुबह के समय दुकान खोल रहे व्यापारी के पुत्रों के साथ हुई कहासुनी के बाद बाइक सवारों ने बलकटी, लोहे की रॉड और बैल्टों से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। बीच बचाव में आए पड़ोसी को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शामली शहर के मोहल्ला धीमानुपरा निवासी विजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह को उसके पुत्र राहुल व शुभम अपनी भिक्की मोड स्थित पेंट की दुकान खोल रहे थे। राहुल मोबाइल पर बात करते हुए सफाई कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक दुकान के बाहर रुके।

इसी दौरान बाइक सवारों ने उन्हें घूरने का आरोप का लगाते हुए गाली गलौज करते हुए हाथापाई की कौशिक की लेकिन पड़ोसी आशू पुत्र प्रदीप निवासी गुजरातियान ने बीच में पड़कर बीच-बचाव करा दिया। उस समय तो तीनों युवक चले गए। लेकिन कुछ देर बाद उन्हीं तीनों युवकों के साथ एक अन्य बाइक पर तीन अन्य युवक आए और दुकान में घुसकर बलकटी, लोहे की रॉड और बैल्टों से हमला कर दिया।

हमले में आशू के सिर में धारदार हथियार लगने से घायल हो गया। जबकि शुभम के सिर में लोहे की रॉड लगी है और राहुल के हाथ में रॉड लगने से उसके हाथ में फ्रेक्चर आया है। राहुल के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देखकर हमला धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पीड़ितों ने दोनों बाइकों के नंबर के साथ अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि बाइक के नंबरों के आधार पर और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img