Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

Asia Cup 2025: भारत की जीत पर सियासत का रंग, ट्रॉफी विवाद में फंसे पाक मंत्री और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। Asia Cup 2025 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत का जश्न ट्रॉफी विवाद के चलते फीका पड़ गया। जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेना उन्हें स्वीकार्य नहीं था।

भारत ने कहा – नकवी से नहीं लेंगे ट्रॉफी

मैच से पहले ही भारतीय टीम ने स्पष्ट कर दिया था कि मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली जाएगी। इस फैसले के बावजूद नकवी मंच पर अड़े रहे और अंततः ट्रॉफी लेकर चुपचाप होटल निकल गए, जिससे आयोजकों को पोस्ट-मैच समारोह बिना विजेता ट्रॉफी दिए समाप्त करना पड़ा।

“खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर” – पीएम मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जीत के बाद ट्वीट किया, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही – भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।” इस ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने भारत की आक्रामक खेल नीति और आत्मविश्वास का प्रतीकात्मक उल्लेख किया, जो नकवी को खटक गया।

नकवी का विवादित बयान: “क्रिकेट से युद्ध नहीं जीते जाते”

पीएम मोदी के ट्वीट पर नकवी ने राजनीतिक और उकसावे भरा जवाब दिया। उन्होंने लिखा “अगर गर्व का पैमाना युद्ध है, तो इतिहास पहले ही आपकी शर्मनाक हार को पाकिस्तान के हाथों दर्ज कर चुका है। कोई भी क्रिकेट मैच इस सच को नहीं बदल सकता।” नकवी के इस बयान पर भारतीय फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

कौन-से युद्ध की बात कर रहे हैं नकवी?

भारतीय फैंस ने नकवी से तीखा सवाल पूछा है कि वह किस “शर्मनाक हार” की बात कर रहे हैं?1965, 1971 और 1999 (कारगिल) – इन सभी युद्धों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी। हालिया “ऑपरेशन सिंदूर” में भी भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर 100+ आतंकियों को ढेर किया। ड्रोन हमलों और घुसपैठ को भी भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐसे में नकवी का बयान न सिर्फ तथ्यों से परे है, बल्कि खेल को राजनीति में घसीटने की कोशिश भी है।

भारतीय टीम का ठंडा और अनुशासित जवाब

भारतीय टीम ने नकवी की मौजूदगी में ट्रॉफी लेने से इनकार किया, पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और ट्रॉफी के साथ परंपरागत फोटोशूट में भी शामिल नहीं हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा “हम खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, न कि राजनीतिक बयानबाजी पर।” स्टेडियम में फैंस का गुस्सा, ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे

मैच के बाद दर्शकों ने स्टेडियम में ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जबकि पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा को हूटिंग का सामना करना पड़ा। नकवी मैदान में असहज स्थिति में अकेले खड़े रहे और बाद में ट्रॉफी के साथ मैदान छोड़कर होटल चले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img