Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Abida Parveen: पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक, इस लिस्ट में गायिका आबिदा परवीन का भी नाम हुआ शामिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा लिए गए कठोर कदमों के तहत कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स, विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर, भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। इस सूची में अब सूफी गायिका आबिदा परवीन का नाम भी सामने आया है, जो कि एक बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानित कलाकार मानी जाती हैं।

इन गानों से हुई मशहूर

सिंगर आबिदा परवीन अपने सूफी गीतों के कारण पाकिस्तान में जितनी मशहूर हैं, उतनी ही चर्चा उनकी भारत में भी होती है। आबिदा ने कई क्लासिक गाने गाए हैं, जिसमें ‘तू झूम’, ‘मैं नारे मस्ताना’, ‘पर्दादारी’, ‘छाप तिलक’ और ‘आका’ शामिल हैं। वह भारत में आकर भी परफॉर्म कर चुकी हैं।

भरत मेें इन सितारों के अकाउंट भी हुए ब्लॉक

भारत सरकार अब कड़े कदम उठा रही है। इस प्रक्रिया में कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में हानिया आमिर, माहिरा खान, आयजा खान, इकरा अजीज और अली जफर जैसे पाकिस्तानी आर्टिस्ट के नाम शामिल हैं। इन सभी पाकिस्तानी सितारों की भारत में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

फवाद खान की फिल्म भी हुई बैन

कई सालों बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। पहले भी वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके थे। इस एक्टर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ जल्द ही रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह भारत में बैन हो चुकी है। इस फिल्म में फवाद के अपोजिट वाणी कपूर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img