Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

NEET UG Exam 2025: कल आयोजित की जाएगी NEET UG परीक्षा, Exam देने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें…

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 का आयोजन कल, यानि 4 मई 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह परीक्षा देशभर में मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में यूजी (UG) स्तर पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में कुछ मुख्य बातें’..

प्रमुख बिंदू

  • परीक्षा की तारीख: 4 मई 2025
  • समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक (लगभग 3 घंटे 20 मिनट)
  • मोड: पेन-पेपर (offline)
  • विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (Botany and Zoology)
  • योग्यता: 12वीं में PCB विषयों के साथ उत्तीर्ण या अपीयरिंग छात्र

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो आईडी, और परीक्षा केंद्र पर दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना भी बहुत जरूरी है।

ऐसे Download करें अपना एडमिट कार्ड

आपका NEET 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • वेबसाइट पर जाएं और “NEET UG 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सभी विवरणों की जांच करें।
  • एडमिट कार्ड के शीर्ष पर हाल ही में लिया गया पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो चिपकाएं।

समय विवरण

  • परीक्षा समय: 4 मई 2025, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे)
  • अंतिम प्रवेश समय: 1:30 बजे (परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए)
  • रिपोर्टिंग समय: कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, यानी सुबह 11:30 बजे तक।

जरूरी दस्तावेज?

  • NEET 2025 एडमिट कार्ड
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर (एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए)
  • PWD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

इन वस्तुओं का लाना प्रतिबंधित

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस)
  • बैग, पर्स, किताबें या नोट्स
  • खाने-पीने की वस्तुएं (जल, स्नैक्स, च्यूइंग गम)

ड्रेस कोड और सुरक्षा जांच?

  • हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिसमें कोई भारी बटन, ब्रोच या धातु के तत्व न हों।
  • स्लिपर या सैंडल पहनें; जूते पहनने की अनुमति नहीं है।
  • धार्मिक या पारंपरिक परिधान पहनने वाले उम्मीदवारों को केंद्र में प्रवेश से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना चाहिए ताकि सुरक्षा जांच में कोई देरी न हो।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस वेरिफिकेशन परीक्षा केंद्र में अनिवार्य होगा।

वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी अनिवार्य

NEET 2025 में फेस वेरिफिकेशन और परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। यह कदम परीक्षा में पारदर्शिता और नकल रोकथाम के लिए उठाया गया है।

महत्वपुर्ण सुझाव?

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • सभी निर्देशों का पालन करें और परीक्षा केंद्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • पानी की बोतल, मास्क, हैंड सैनेटाइज़र और ग्लव्स साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ और एडमिट कार्ड की जांच करें।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img