Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तानी हैकर्स ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की वेबसाइट हैक कर दी चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट हैक हो गई है। रेड्डी की निजी वेबसाइट http://kishanreddy.com/ को पाकिस्तानी हैकरों ने हैक किया है।

हैकिंग के बाद हैकरों ने वेबसाइट पर आजाद कश्मीर जैसे पोस्ट किए हैं। इसके अलावा हैकर्स ने भारत सरकार को चेतावनी भी दी है।

इस घटना की पुष्टि जी किशन रेड्डी के कार्यालय ने मंगलवार को हैदराबाद में की है। हैकिंग की घटना के बाद, वेबसाइट फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

इस वेबसाइट को हैक करने के पीछे का मकसद देश के लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाना था, हालांकि इस हैकिंग में किसी तरह के डाटा चोरी की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि वेबसाइट में सरकार से संबंधित डाटा नहीं था। वेबसाइट पर मंत्री, उनकी सार्वजनिक गतिविधियों और राजनीतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई थी। इस वेबसाइट पर सिर्फ वही जानकारियां थीं जो पहले से ही सार्वजनिक हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img