- कहा- “परफेक्ट बाप- बेटी की जोड़ी बनने में अभी समय लगेगा”
डिजिटल फीचर डेस्क |
नई दिल्ली: पालक तिवारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चूँकि है और लगातार सुर्खियों में बानी हुई है। वही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पिता राजा चौधरी के बारे में बताते हुए कहा “की हम एक नई शुरुआत कर रहे है”।
पलक तिवारी इन दिनों हर जगह छाई हुई है। उनसे जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पलक के अफेयर को लेकर भी हर जगह चर्चा हो रही है। इसी बीच पलक का एक इंटरव्यू आया है। जिसमें वो अपने पापा राजा चौधरी को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है।
उन्होंने कहा, ‘पापा अब पहले के मुकाबले ज्यादा शांत हो गए हैं और हम मिलकर एक नई शुरुआत कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि हम एकदम परफेक्ट बाप-बेटी की जोड़ी बन जाएं। लेकिन ऐसा होने में अभी वक्त लग सकता है, क्योंकि हम दोनों ने एक-दूसरे से लंबे समय से दूर है।
आपको बता दें कि पालक तिवारी टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी है। श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का डाइवोर्स सालो पहले हो गया था। जिसके चलते पालक तिवारी और उनके पिता के बीच लम्बे समय से दूरियां आ गयी थी। लेकिन राजा चौधरी पिछले साल यानी 2021 मार्च में बेटी पलक से मिलकर भावुक हो गए थे। जिसके बाद से दोनों को लेकर खूब चर्चा हो रही थी।

