Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव: एक अक्टूबर से शुरु होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

  • तहसील के सभाकक्ष में बूथ लेवल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: तहसील के सभाकक्ष में आयोजित बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु सामग्री वितरित करने के साथ ही कार्य मे लापरबाही न बरतने के निर्देश भी दिए गये।

सोमवार को तहसील के सभाकक्ष में विकास खंड जलीलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के 145 बूथ लेवल अधिकारियों का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । शिविर में बीएलओ को संबोधित करते हुए उपजिलाअधिकारी कुंवर विरेंद्र कुमार ने 1 अक्टूबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलने वाले ग्राम पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से बताया।

उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से घर घर जाकर गणना कार्ड तैयार करने और साथ ही मृत अथवा गांव छोड़ कर जा चुके मतदाताओं के नाम सूची से प्रथक करने व18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विलोपन परिमार्जन वह परिवर्धन सूची तैयार कर समय से तहसील कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए।

40 17

उपजिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के साथी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। बैठक में तहसीलदार सुनील कुमार के साथ ही नायब तहसीलदार तथा क्षेत्र से आए 145 बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img