Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

दिल्ली रोड पर दीवार खिसकने से मचा हड़कंप

  • रैपिड निर्माण: शारदा रोड के पास बिरला एयरकॉन की पिछली दीवार में भी पड़ी दरारें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली रोड पर रैपिड निर्माण कार्यों के चलते दरारें आने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को शारदा रोड के पास (दिल्ली रोड पर) स्थित बिरला एयरकॉन शोरूम के पिछले हिस्से में भी दरारें आनी शुरू हो गर्इं। जिससे शोरूम कर्मचारियों में दहशत है। शोरुम के एमडी पीके जैन ने बताया कि अभी तक तो उनके शोरूम के आगे वाले भाग में दरारें पड़ रही थीं लेकिन अब दरारों का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

04 23

उन्होंने कहा कि अब शोरूम के पिछले हिस्से में दरार आने से वो हिस्सा भी धीरे-धीरे नीचे खिसकने लगा है। पीके जैन ने आशंका व्यक्त की है कि यदि एनसीआरटीसी अब भी संजीदा नहीं होगा तो कभी भी हादसा संभव है। वहीं, दूसरी ओर एचडीएफसी बिल्डिंग में आर्इं दरारों को देखते हुए भी अब वहां पिलर सपोर्ट लगाई गई है।

हादसा हुआ तो जिम्मेदार ॅहोगा कौन?

इस इलाके के व्यापारियों ने सवाल किया कि यदि इस इलाके की विभिन्न इमारतों में आ रही दरारों के चलते यदि खुदा न खास्ता कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इस संबंध में योगश गर्ग (पैप टैलर) पहले की लिखित में दे चुके हैं कि यदि इस स्थिति में उनकी इमारत गिरती है और कोई जानी नुकसान होता है तो इसी पूरी जिम्मेदारी एनसीआरटीसी की ही होगी।

कारोबार भी प्रभावित

दिल्ली रोड के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि चूंकि उनके व्यापारिक प्रतिष्ठनों में दरारें पड़ रही हैं लिहाजा उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इन व्यापारियों का कहना है कि दरारें पड़ने के चलते वहां सुरक्षा पहलु को देखते हुए ग्राहकों के मूवमेंट पर भी असर पड़ना लाजिमी है, जिससे व्यापार प्रभावित होने की आशंका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img