Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

मीनाक्षीपुरम में दिखे दो तेंदुओं से दहशत

दो तेंदुए की मौजूदगी ने शहर में खलबली मचा दी हैं। लोग दहशत में हैं। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची तथा गश्त कर रही हैं। लोगों की टोली भी पहरेदारी कर रही हैं, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। लोग घरों में कैद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार एक महिला ने दो तेंदुए एक साथ देखे हैं। थाना लालकुर्ती प्रभारी, गंगानगर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तथा पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया। दो तेंदुए मीनाक्षीपुरम स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास में देखे गए हैं। एक सप्ताह पहले भी एक तेंदुआ शहर में आ गया था, उसे पकड़कर शिवालिक क्षेत्र में छोड़ा गया।

  • रात में ही वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, लोगों से ली जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कसेरूखेड़ा में तेंदुआ रेस्क्यू किए जाने के 10 दिन बाद ही निकटवर्ती क्षेत्र मीनाक्षीपुरम में नाले के पास दो तेंदुए देखे जाने की खबर से समूचे इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की वास्तविकता का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। फरवरी और मार्च के माह में कंकरखेड़ा समेत महानगर के विभिन्न इलाकों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ बीती 13 अप्रैल को कसेरूखेड़ा में लोगों ने घेर लिया था। जहां से दिनभर चले आॅपरेशन के बाद उसे रेस्क्यू करके शिवालिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

06 15

अभी तेंदुए का आतंक थमा ही था, कि रविवार देर रात फिर दो और तेंदुए देखे जाने की बात तेजी से फैली। बताया गया है कि मीनाक्षीपुरम डिफेंस कॉलोनी के मध्य नाले के पास गंगाराम की टाल के नाम से मशहूर जगह में इन दिनों डेयरी चल रही है। इस डेयरी के भूसे वाले कमरे में नौकरों ने एक तेंदुआ देखे जाने की बात कही। जबकि दूसरा तेंदुआ अंग्रेजी शराब की दुकान के पास देखा गया है। देखते ही देखते यह बात समूचे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

08 17

टीम के अनुसार हालांकि क्षेत्र के अन्य व्यक्तियों ने अभी तक तेंदुए को देखे जाने की कोई पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद मीनाक्षीपुरम डिफेंस कॉलोनी और गंगानगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार को स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने को लेकर भी अभिभावकों में संशय की स्थिति बन गई है। तेंदुए की वास्तविकता को जानने के बारे में अभिभावकों ने मीडिया कार्यालय में कॉल करके वस्तु स्थिति को जानने का प्रयास किया। वहीं, इस संबंध में रेंजर मोहन सिंह का कहना है कि वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं और यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि तेंदुए को देखे जाने की बात कितनी सत्य है।

07 17

टीम कर रही लगातार पेट्रोलिंग और कांबिंग

मेरठ में डिफेंस कॉलोनी, मीनाक्षीपुरम के आसपास से तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पूरे इलाके में लगातार पेट्रोलिंग एवं कांबिंग कर रही है। आसपास ज्यादातर पक्का सरफेस होने के कारण पगमार्क नहीं मिल पाए हैं। तीन टीमें संभावित क्षेत्र में योजना के तहत गश्त कर रही है। आसपास के लोगों को टीम ने अपने नंबर भी सांझा किए हैं। जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। -राजेश कुमार, डीएफओ, मेरठ

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img