- प्रधान पद के लिए जनपद में हुई 9465 पत्रों की बिक्री
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लाकों व जिला पंचायत कार्यालय पर उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीद रहे हैं। जनपद में ग्राम प्रधान पद के लिए 9465, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 489, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 5050 व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 921 पर्चे बिके।
जनपद में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। उम्मीदवार अपने-अपने पदों के लिए ब्लाक स्तर पर जिला पंचायत कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद रहे हैं। शनिवार को जनपद में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 9465, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 4589 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 5050 पर्चे बिके। वहीं जिला पंचायत पद के लिए कुल 921 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

