Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पैरालंपिक 2024: भारत को नितेश कुमार ने भी दिलाया गोल्ड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को अपना दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है। ये मेडल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने मेंस सिंग्लस बैडमिंटन एसएल3 में जीता। इसी के साथ इस पैरालंपिक में अब भारत के कुल 9 मेडल हो गए हैं। पैरा-बैडमिंटन मेंस सिंग्लस एसएल3 इवेंट के फाइनल में नितेश कुमार का सामना ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और अंत में नितेश कुमार बाजी मारने में कामयाब रहे।

नितेश कुमार ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड

नितेश कुमार और ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल के बीच गोल्ड मेडल मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले का पहला सेट नितेश कुमार के नाम रहा। उन्होंने 21-14 से ये सेट अपने नाम किया। वहीं, दूसके सेट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। एक समय ये सेट 16-16 की बराबरी पर था, लेकिन यहां ये नितेश कुमार पिछड़ गए।

इसके बाद तीसरे सेट में उन्होंने दमदार वापसी की और 23-21 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया, लेकिन इस सेट को जीतने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। दोनों खिलाड़ी एक-एक प्वॉइंट के लिए आखिरी तक लड़ते हुए नजए आए। कुछ मौकों पर ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल आगे भी निकले, हालांकि नितेश ने धैर्य बनाए रखा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ये पैरालंपिक में नितेश का पहला मेडल भी है।

पैरालंपिक 2024 में भारत का दूसरा गोल्ड

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल शूटर अवनि लेखरा ने जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड अपने नाम किया था। अब नितेश कुमार ने इस कारनामे को दोहराया है। बता दें, 2 गोल्ड के अलावा भारत की झोली में अभी तक 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल भी आ चुके हैं। बता दें, भारत को आज दो और गोल्ड मेडल मैच खेलने हैं। ऐसे में मेडल के साथ-साथ गोल्ड मेडल की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img