- एनएच-58 पर जगह-जगह खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा संपन्न हो गई है, लेकिन अब भी हाइवे की स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हुई है। पूरी कांवड़ यात्रा हो गई है, लेकिन इन लाइटों को ठीक करने में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। जो अब भी हाइवे अंधेरे में डूबा हुआ है। कई जगह लाइट खराब है और कई जगह आज तक लाइट ही नहीं लगाई गई। जिसके चलते यहां से गुजरने वाले यात्री रात में ही अंधेरे में यात्रा करने के लिए मजबूर है।
हाइवे पर परतापुर से लेकर रामपुर तिराहे तक हाइवे की देख रेख के लिए टोलवे कंपनी का जिम्मा है, लेकिन हाइवे पर परतापुर से लेकर अगर मोदीपुरम तक देखा जाए तो यहां स्ट्रीट लाइट लगा तो दी, लेकिन यह लाइट कुछ दिन तो जली उसके बाद आज तक लाइट नहीं जलती मिली है। हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ लाइट शुरू कर दी गई, लेकिन फिर से यह लाइट बंद हो गई। फिर से लोग अंधेरे में सफर करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
वसूली अधिक, सुविधा जीरो
हाइवे पर टोल कई गुना वसूला जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कई बार कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए तमाम मामलो को भी कंपनी अनदेखा कर रही है।
बदमाशों का तांडव, कई राहगीरों से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटा
मेरठ: लोहियानगर थाना के गांव चंदसारा के मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों पर कहर बरपाया। एक-दो नहीं, बल्कि चार राहगीरों से लूटपाट की गयी। लूटपाट के बाद बदमाशों ने जंगल में बंधक बनाकर डाल दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश परतापुर की ओर भगा गए। योगेन्द्र शर्मा बाइक से गांव बदोली जा रहे थे। इस दौरान जब चंदसारा मोड़ पर पहुंचे तो बदमाशों ने गन पाइंट पर उन्हें रोक लिया। उसने बाइक, नकदी, मोबाइल लूट लिया। इसी स्थान पर लूट की दूसरी वारदात योगेन्द्र पुत्र पुत्र कछिन्द्रपाल निवासी भोवापुर व उसके साथी प्रिंस पुत्र मुखीराम निवासी सिखेड़ा सिंभावली को भी रोक लिया।
मारपीट कर उनसे भी मोबाइल व नकदी, सोने की अंगूठी आदि लूट ली और बंधक बनाकर खेत में डाल दिया। इन चार बदमाशों ने इसी स्थान पर अगला निशाना गिरीश पुत्र सतबीर निवासी बिजौली को बनाया। उनसे पर्स, आधार कार्ड व नकदी लूट ली। इतना ही नहीं सिर में डंडा मारकर गिरीश को बुरी तरह से घायल भी कर दिया। घायल अवस्था में वह काफी देर तक सड़क पर पडेÞ रहे। काफी खून भी बह गया। इनके बाद सोमदत्त शर्मा पुत्र अबलेश निवासी फफूंडा को निशाना बनाया। इनसे भी मारपीट कर नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लिया।
इन्हें भी बंधक बनाकर वही डाल दिया। इनके बाद अगला निशाना आशीष त्यागी पुत्र अंबरीश त्यागी निवासी चंदसारा को बनाया। मारपीट कर उनसे भी नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लिया। अगला निशाना बने अनिल शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी फफूंडा। इनसे भी मारपीट कर नकदी, मोबाइल व कीमती सामान लूट लिया और परतापुर की ओर जाने वाले रास्ते से होकर फरार हो गए। लोहिया नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लूट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

