Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

चर्चित पाठक परिवार के हत्यारोपी की बेल निरस्त करने ने को कलाकार मैदान में उतरे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कलाकार मंडल के आह्वान पर जनपद के कलाकार मंगलवार को उस समय मैदान में उतर गए जब उन्हें पता चला कि पिछले साल दिसंबर में शहर की पंजाबी कॉलोनी में हुई अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक समेत उनके परिवार के 4 लोगों की हत्या के आरोपी हिमांशु सैनी ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई है। जमानत अर्जी को खारिज किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी जगजीत कौर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

शामली कलाकार मंडल के बैनर तले जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि 30 दिसंबर 2019 की रात में अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहलता पाठक, बेटी वसुंधरा और 11 साल के बेटे भागवत पाठक की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने अजय पाठक परिवार की हत्या में उनके शिष्य कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जनपद के समस्त कलाकारों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से जिला न्यायालय न्यायाधीश से निवेदन करते हुए हत्यारोपी हिमांशु सैनी को जमानत न दिए जाने तथा जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाए जाने की मांग की।

साथ ही, देश के राष्ट्रपति से निवेदन किया कि ऐसे समाज के दुश्मनों को किसी भी तरह की राहत न दी जाए जिससे फिर कोई अपराधी किसी निर्दोष समाजसेवी परिवार में बच्चों के साथ ऐसा निर्दयी वीभत्स कांड न कर सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्णकांत कपूर, लाल सिंह लचक, दिनेश धीमान, पंडित कुलदीप शास्त्री, अजय कोरी, रमेश चंद, विकास कोरी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img