जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: पीएचसी परिसर में रविवार को आयोजित अरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में ढाई हजार मरीजों ने परीक्षण कराने के लिए पंजीकरण कराया। पहले दिन भारी संख्या में मरीज परीक्षण कराने को अस्पतालों में पहुंचे।
रविवार को पीएचसी परिसर में आयोजित मेले का उद्घाटन आंगनवाड़ी की एलएचवी आदेश वाला, प्रभारी चिकित्सक डॉ मनीष राज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि धामपुर सहित शेरकोट व गांव सरकडा, मानपुर शिवपुरी, ढक्का आदि छह एडिशनल अस्पतालों में आरोग्य मेला लगाया गया।
जिसमें 2500 लोगों ने अपने पंजीकरण कराए। इनमें से चिकित्सकों ने संबंधित मरीज के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयां वितरित की। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने आंख, पैथ, गर्भवती, कुपोषित बच्चों की जांच की। गंभीर बीमारों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रभारी डा. मनीष शर्मा ने कहा कि विभाग सरकार की मंशा के अनुसार काम कर रहा है। जिसका लाभ सीधे जनता उठा रही है। उन्होने कोविड.19 वैक्सीन के बारे में बताया कि वैक्सीन भरपूर मात्रा में है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए लक्ष्य 75 प्रतिशत से बढाकर 100 प्रतिशत किया गया।
जिनका नंबर वैक्सीनेशन में आ गया है। वह तत्काल वैक्सीन लगवा लें। इस कार्य में कोई लापरवाही ना बरते। इस अवसर पर डा. प्रकृति, डा. अर्चना, जबर सिंह, विवेक चौहान, टीकम सिंह, पूनम देवी, एआई सुदेश गहलौत, रजनीश, सलीम आदि का योगदान रहा।

