नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नी पायल और कृतिका मलिक ने एंट्री लीं। लेकिन पायल कुछ दिनों बाद ही शो से बाहर हो गई थीं। जिसके बाद लोगों ने अरमान की दो शादी को लेकर खूब ट्रोल किया। वहीं, पायल बाहर आने के बाद से सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर जवाब भी दिए हैं।
लेकिन अब हाल ही में पायल ने कुछ ऐसा कह दिया है। जिससे सभी लोग हैरान रह गए हैं। जैसे की सब जानते हैं कि पायल मलिक अरमान की पहली पत्नी हैं। वहीं, अब उन्होंने अरमान से तलाक लेने का फैसला किया है। जिससे सोशल मीडिया पर उथल पुथल मच गई है।
अरमान से अलग होना चाहती है पायल
रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल मलिक अपने पति और सौतन कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने के बाद जब बाहर आईं तो ये खबरें सामने आ रही हैं। पायल का कहना है कि वो अब अरमान मलिक से अलग होना चाहती हैं।
नफरत का असर उनके बच्चों पर पड़ेगा
जहां अरमान अभी भी अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ शो में हैं, वहीं पायल को उनकी शादी को लेकर नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नफरत का असर उनके बच्चों पर पड़ने लगा है और वह अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।
पायल नाटक और नफरत से तंग आ चुकीं
पायल मलिक का कहना था कि, “मैं नाटक और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था, ठीक था लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों तक पहुंच रही है। ये बेहद चौंकाने वाला है। मैंने इसी वजह से अरमान से अलग होने का फैसला किया है।’ वह बच्चों की देखभाल करते हुए कृतिका के साथ रह सकता है।
इसके बाद इस बात पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पायल ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही है ताकी वो खबरों में बनी रहे। तो देखते हैंं अगली अपडेट में, पायल मलिक अरमान से तलाक लेती हैं या नहीं।

