Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पेटीएम के शेयर में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिग्गज फिनटेक पेटीएम के शेयर आज गिरावट के साथ लिस्ट हुआ। बीएसई पर इसके शेयर 1950 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे, जो 2150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 9.07 फीसदी डिस्काउंट पर है। लिस्टिंग के समय इसका मार्केट कैप 1,26,737.50 करोड़ रुपये रहा।

इसका आईपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा था, लेकिन निवेशकों की प्रतिक्रिया फीकी रही और यह आखिरी दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो सका। अब तक इसका शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है, इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

लिस्ट होने के बाद गिरता गया शेयर

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को चलाने वाली फिनटेक स्टार्टअप कंपनी वन97 के आईपीओ के तहत इसके शेयरों की लिस्टिंग निवेशकों के लिए बेहद निराशाजनक रही है। सुबह 10.52 बजे तक बीएसई पर पेटीएम का शेयर और टूटते हुए 1616.50 रुपये तक पहुंच गया था।

ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट और पिछले कुछ कारोबारी दिनों में कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के चलते बाजार विशेषज्ञों ने पहले से ही अनुमान लगाया था कि इसके शेयर या तो डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं या बहुत कम लिस्टिंग गेन मिलेगा।

विशेषज्ञों ने कहा था कि लिस्टिंग के समय प्रॉफिट बुक करना सही रहेगा और जब इसमें करेक्शन हो तो फिर से इसके शेयर खरीद सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img