जनवाणी संवाददाता |
कैराना: आगामी 21 जुलाई को ईद उल अजहा का पर्व मनाया जाएगा तथा 25 जुलाई से श्रावण मास शुरू होते ही कांवड़ यात्रा चल जाएगी। ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्वक मनाने एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बुधवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की।
बैठक में दोनों समुदाय के धार्मिक गुरु व गणमान्य लोग मौजूद रहें। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए एवं कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को गड्ढे में दबाएं। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड रूट की जानकारी दी तथा कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाने के बारे में भी चर्चा की।
बैठक में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने कहा कि कुर्बानी के गोश्त को ढककर बांटा जाएं। जिससे किसी को कोई परेशानी ना हो। साथी मौलाना ने की ईद उल अजहा की नमाज कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अदा करने की अपील की हैं।

