Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मिल बंद होने से गन्ने के जाम से हालकान हुए लोग

  • हनुमान धाम गेट पर काफी समय तक फंसी रही एंबुलेंस

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: अपर दोआब शुगर मिल में गन्ना लेकर आए किसानों के वाहनों से शहर में जाम से हालात खराब रहे। दोपहर के समय हनुमान धाम गेट पर एक एम्बुलेंस मरीज हो लिए काफी समय तक फंसी रही जिसे गुरुद्वारा पार करने में घंटों का समय लग गया। आए दिन लगने वाले जाम से शहर के लोगों के अलावा व्यापारी भी परेशान हैं।

24 22

शुक्रवार को शामली शुगर में सफाई का कार्य किया गया, जिससे शुगर मिल कुछ समय के लिए बंद किया गया था। शनिवार सवेरे जैसे ही दिन निकला तो शुगर मिल गेट पर गन्ने से भरे वाहनों की लंबी लंबी लाईने लगने शुरू हो गई थी। जो धीरे धीरे शुगर मिल गेट से शुरू होकर, अग्रसैन पार्क, हनुमान गेट, अस्पताल रोड, वर्मा मार्किट व सुभाष चौक तक लग गई थी। जिसके बाद शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई।

25 20

गन्ने से भरे वाहनों की कतारों को देखते हुए पुलिसकर्मियों की भी डयूटी लगाई गई थी, लेकिन शहर के सुभाष चौक स्थित मंडी से भारी वाहनों के निकलने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और शहर पूरी तरह से जाम के झाम में फंस गया। जाम लगने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडा।

छोटे वाहन चालक बाजारों से होकर निकले तो बाजारों में भी जाम लग गया और दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पडा। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के हनुमान गेट पर उठानी पडी, जहां एक अस्पताल से मरीज को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी घंटो जाम में फंसी रही।

यही नही एम्बुलेस चालक को शहर के गुरूद्वारा तिराहे तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। आये दिन लगने वाले जाम से शहर के वाहन चालक व नागरिकों का बुरा हाल हो चुका है, लेकिन जाम की समस्या का कोई समाधान नही हो पा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img