- शामली शहर में कई स्थानों पर शीतल जल पियाऊ लगाया गया
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास से शीतल जल शर्बत पियाऊ लगाया गया। जिमसें रेलवे स्टेशन व मंडियों में आने वाले लोगों ने शीतल जल पीकर अपनी प्यास बुझाई। इस अवसर पर अंकित गुप्ता, राकेश गर्ग, रोबिन गर्ग, संजय ऐरन, सचिन मित्तल, ओमप्रकाश बंसल, चंचल गोयल, प्रवीन गोयल, संगीत गोयल आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा शहर के गुरूद्वारा पर भी समाजसेवियों द्वारा शीतल जल पियाऊ लगाया गया, जिसमें सैकडों लोगों ने शीतल व मीठा जल पीकर अपनी प्यास बुझाई। इस दौरान गुरूद्वारा से जुडे लोगों में बसों तथा गाडियों में आने जाने वाले राहगीरों को भी शीतल जल वितरित किया।
इस अवसर पर सरदार अर्जुन सिंह, सरदार जगजीत सिंह, सरदार राजेन्द्र सिंह, सोनू जुनेजा, अर्जुन सिंह, गोल्डी, सुरेश, विपिन, मुकुल राठी, शिवम राठी, तुषार, दीपू मलिक आदि मौजूद रहे। अग्रसैन पार्क के सामने देवा प्रिंंटर पर पियाऊ लगाया गया। जिसमें आने-जाने वाले सैंकड़ों लोगों ने शीतल मीठा जल पिया।

