Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मास्टर विजय सिंह के धरने की रजत जयंती पर लोगों ने दिए उपहार

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: भू-माफियाओं के विरुद्ध 25 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह रजत जयंती पर लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया व उन्हें विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके द्वारा अहिंसात्मक भ्रष्टाचार की लड़ाई की सराहना के साथ उनके धैर्य और संयम की प्रशंसा की।

समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार ने मास्टर विजय सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एडवोकेट छवि तोमर तथा उनके पुत्र ने जग भेंट किया। वहीं समाजसेवी सुमित मलिक ने कलम भेंट की। इसके अलावा विजेंद्र सिंह ने कुर्ता धोती, ओमपाल सिंह ने 1100 रुपये, महावीर सिंह ने एक चादर, अशोक अग्रवाल ने मास्टर विजय सिंह जी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

वहीं अन्य समाजसेवी व सामाजिक व्यक्ति द्वारा मीडिया बंधुओं के द्वारा मास्टर विजय सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी ने उन्हें भविष्य में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस जयंती समारोह का संचालन ओमदत्त आर्य व अध्यक्षता समाजसेवी कुंवर देवराज ने की। मुख्य अतिथि रोहित कौशिक रहे। कार्यक्रम में परविंदर सिंह, छवि तोमर, रविंदर दहिया, सरदार अरविन्द्र सिंह, परविंदर दहिया, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img