Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अघोषित विद्युत कटौती से परेशान सरधना के लोग

  • दिनभर में चंद घंटे हो सकी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति
  • लोगों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के लोग अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी में तो लोगों ने विद्युत कट की समस्या सुनी होगी। मगर कड़ाके के ठंड वाले मौसम में भी बिजली कट लोगों को रुला रहे हैं। मंगलवार को भी अलसुबह गुल हुई बिजली दोपहर तक नसीब हो सकी। करीब सात घंटे के मेराथन कट के बाद आपूर्ति सुचारू की गई। वह भी कुछ देर बाद ठप हो गई। दिनभर में चंद घंटे ही लोगों को बिजली मिल सकी। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गर्मी में ट्रांसफार्मर, मशीन या लाइन गर्मी होने के कारण विद्युत कट होना आम बात माना जाता है। मगर कड़ाके की ठंड में विद्युत कट लगना पहली बार सुनने को मिल रहा है। सरधना क्षेत्र के लोग पिछले कई दिन से अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। एक दो नहीं, छह से 10 घंटे तक के मैराथन कट लग रहे हैं। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं।

सबसे अधिक परेशानी पेयजल आपूर्ति की हो रही है। बीते सोमवार को अलसुबह करीब तीन बजे क्षेत्र की बिजली ठप हो गई थी। जो करीब दस घंटे के बाद दोपहर में सुचारू हो सकी थी। इसके बाद भी लगातार कट जारी रहे। मंगलवार को भी बिजली कटौती का यही हाल रहा। अलसुबह करीब पौने पांच बजे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर बारह बजे तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। उसके बाद भी लगातार कट लगते रहे। दिनभर में चंद घंटे बिजली मिल सकी। इस संबंध में जेई संजीव कुमार का कहना है कि कोहरे के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट हो रहे हैं। जिसके चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को भी मंढियाई बिजलीघर और नवाबगढ़ी रोड पर लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

कोहरे ने महानगर से देहात तक बढ़ाया बिजली संकट

अचानक शुरू हुए कोहरे के प्रकोप से बिजली आपूर्ति भी अछूती नहीं रही है। महानगर से देहात तक कई घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही है। महानगर के कई इलाकों में रात तीन बजे से दोपहर तक कई बार बिजली गायब होने की खबरें मिली हैं। वहीं देहात क्षेत्र में सरधना गंगनहर, सरधना नगर, गोटका, छुर आदि बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में छह से आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रही है।

अधीशासी अभियंता एके वर्मा का कहना है कि कोहरे के दौरान एक लेयर बनकर फाल्ट और ट्रिप का कारण बन जाने से ऐसी स्थिति बनती है। कोहरे के मौसम में फाल्ट पकड़ पाना भी संभव नहीं हो पाता। इसे उजाले में ही देखकर ठीक किया जा सकता है। इसी कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति में बाधा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img