Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Weather Update: घने कोहरे से बढ़ी लोगों की परेशानी,एयरलाइंस उड़ाने भी हुईं प्रभावित, मौसम विभाग का इस दिन तक अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में ठंड के प्रकोप के बाद आज शुक्रवार को घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल, उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता और तापमान में गिरावट आई। इस वजह से ट्रेन और विमान परिचालन प्रभावित हुआ। आईएमडी के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। ऐसे ही न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने क्या बताया?

इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार सुबह तक दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए लगातार पांचवां ठंडा दिन है। सीपीसीबी के मुताबिक, लोधी रोड स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है।

ठंड के प्रकोप से एयरलाइंस उड़ाने होंगी प्रभावित

फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन उड़ानों के लिए औसतन पांच मिनट और प्रस्थान उड़ानों के लिए 11 मिनट की देरी रिकॉर्ड की गई। इस बीच स्पाइसजेट ने कहा कि खराब मौसम के कारण अमृतसर और गुवाहाटी आने और जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हैं।

इंडिगो ने दिल्ली, अमृतसर, लखनऊ, बंगलूरू और गुवाहाटी के मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए एक यात्रा सलाह जारी की। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ताजा अपडेट लेने का कहा। यह चेतावनी भी दी गई कि यदि दृश्यता खराब रही तो उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

देरी से चलीं ट्रेनें

इस बीच दिल्ली से रवाना होने वाली और दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ मार्गों पर समय में बदलाव किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली, लखनऊ, बंगलूरू, अमृतसर और गुवाहाटी में घना कोहरा छाया रहा। आने वाले कुछ दिन भी ऐसे ही रह सकते हैं।

इन जगहों में कोहरे का हाई अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान के कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर और टोंक, पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और कपूरथला तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

शीत लहर की स्थिति के बीच गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने अगले आदेश तक जिले के सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

कब होता है ठंडा दिन?

‘ठंडा दिन’ तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है। इसके अलावा उच्चतम या न्यूनतम तापमान किसी विशिष्ट अवधि के लिए सामान्य माने जाने वाले तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री कम होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img