Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मस्जिदों में पांच-पांच लोग ही अदा करें ईद उल फितर की नमाज

  • संक्रमण रोकने को ईदगाह में जमा होकर ईद की नमाज की मनाही
  • ईद पर्व के मद्देनजर धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित की

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: आगामी ईद उल फितर के पर्व के मद्देनजर कस्बे व देहात के सभा मस्जिद, मदरसों के इमाम व मौलवियों के साथ बैठक का आयोजन कर कोविड गाइडलाइन के मुताबिक ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की गई। कोतवाली प्रभारी ने सभी से सहयोग की अपील की।

मंगलवार को कैराना कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने मस्जिद, मदरसों के इमाम व मौलानाओं के साथ बैठक में ईद उल फिर के पर्व को लेकर वार्ता की। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा देश भर में कोरोना महामारी फैली हुई हैं।

जिसको देखते हुए आगामी ईद के पर्व पर कोई भी व्यक्ति ईदगाह में नमाज अदा ना करें। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक प्रत्येक मस्जिद में केवल पांच व्यक्तियों द्वारा ही नमाज अदा करने की अपील की। बाकी लोगों से अपने घरों पर रहकर नमाज अदा करने के लिए निर्देशित किया गया।

शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ताहिर ने कहा कि जिस तरह पूरे रमजान सभी लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज अदा की। इसी तरह ईद के त्यौहार पर भी शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों में सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज अदा करें।

मौलाना ने ईद पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा नमाज के बाद भी कोई व्यक्ति गली मोहल्लों में नहीं घूमे लॉकडाउन कर्फ्यू का उल्लंघन है। सभी लोग अपने-अपने घरों में रहकर अपने परिवार के साथ ईद की खुशियां मनाए। इससे हम कोरोना बीमारी को भी मात दे पाएंगे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img