जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के चमरावल रोड स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नॉलोजी बागपत में गुरूवार को स्काउट एवं गाइड का शिविर का प्रारम्भ किया गया। ट्रेनर रवि कुमार ने प्रथम दिन कम्पनी के दल का गठन, सेल्लूट चिन्ह, करके सीखने की गतिविधियां, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झण्डा गीत आदि का ज्ञान कराया।
शिविर प्रारम्भ के अवसर पर ड़ा सतीश चन्द्रा, संस्थान सचिव विजयपाल यादव, प्रवक्ता दिनेश कुमार एवं अमित कुमार शर्मा, पंकज यादव आदि उपस्थित रहे। शिविर में कु. नैना, खुशबू, फराह, रीना, निशा, मोहित कुमार, मनोज कुमार, रिंकु बदलिया, कु. चेतना आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

