Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मां जगदंबा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जनपद में दिल्ली रोड स्थित मां जगदम्बा अस्पताल को 20 बेडेड आईसीयू कोविड हॉस्पिटल, मेगाकेयर अस्पताल को 50 बेडेड आईसीयू कोविड हॉस्पिटल तथा बाजोरिया रोड स्थित केयर पार्टनर अस्पताल को 15 बेडेड आईसीयू कोविड हॉस्पिटल को कोविड-19 नियमों की शर्तों के आधार पर चलाये जाने की अनुमति दी गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की आख्या संस्तुति और स्थलीय परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत इन्फेक्शन प्रिवेन्शन एण्ड कन्ट्रोल (आई0पी0सी0) प्रोटोकॉल का अनुपालन किया एवं कराया जायेगा।

उन्होने कहा कि चिकित्सालय द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर उपचार किया जायेगा। उन्होने कहा कि शासन द्वारा निर्गत आदेशों का कडाई से अनुपालन कराया जायेगा। अखिलेश सिंह ने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल के द्वारा अपने 90 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रेफल आदेश/प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार हेतु कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जायेंगा।

उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल के नोडल अधिकारी के द्वारा रिक्त बेड्स की अद्यतन सूचना प्रात: 8:00 बजे व सांय 4:00 बजे चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल के द्वारा 10 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर के द्वारा भरे जायेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img