Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

पुरानी नाली पर कर दिया प्लास्टर, खेल करने में ठेकेदार ‘मास्टर’

  • कहारान मोहल्ले में सड़क और नाली का निर्माण
  • निर्माण कार्यों में हो रहा जमकर खेल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। आज से पहले निर्माण कार्यों की स्तर इतना घटिया कभी नहीं देखा गया है। चारों ओर से निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत सामने आ रही हैं। कहारान मोहल्ले में तो ठेकेदार ने नाली बनाने में ही खेल कर दिया।

नई नाली बनाने की जगह पुरानी नाली पर ही प्लास्टर कराने शुरू कर दिया। सोमवार को लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध जताते हुए तुरंत निर्माण कार्य बंद करा दिया। लोगों ने कहा कि मानक के विरुद्ध काम नहीं होने दिया जाएगा। इतना ही नहीं ठेकेदार ने पुरानी सड़क तोड़े बिना ही उसके ऊपर इंटर लॉकिंग टाइल्स बिछाने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध के बाद सड़क तोड़ी गई।

नगर पालिका द्वारा दर्जनभर से अधिक स्थानों पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकांश निर्माण कार्यों में जमकर खेल किया जा रहा है। पीली र्इंट से लेकर सीमेंट आदि घटिया सामग्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। तीन दिन पूर्व नगर में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सड़क निर्माण के लिए आठ एक का मसाला बनता दिखाया गया था। इसके अलावा घोसियान मोहल्ले में चर्च के पीछे जलभराव के बीच नाली बना दी गई।

26 4

एक और नया मामला कहारान मोहल्ले में सामने आया है। यहां सड़क व नाली के निर्माण के लिए पालिका ने टेंडर छोड़ा है। नाली के साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स लगनी है। ठेकेदार ने पुरानी सड़क तोड़े बिना ही उस पर टाइल्स लगाना शुरू कर दिया। लोगों ने विरोध किया तो पुरानी सड़क तोड़नी पड़ी। इसके बाद नाली निर्माण में खेल शुरू कर दिया। पुरानी नाली तो यह कहते हुए तोड़ने से मना कर दिया कि वह मजबूत है।

उस पर ही प्लास्टर करा दिया गया। जबकि नियमानुसार पुरानी नाली को तोड़ने के बाद रोड़ी बिछाकर नई नाली का निर्माण किया जाना चाहिए। सोमवार को लोगों ने नाली निर्माण का खेल देखा तो उन्होंने विरोध करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। लोगों ने साफ कह दिया कि मानक के विरुद्ध काम नहीं होने देंगे। यह मात्र बानगी है। अधिकांश निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इस संबंध में ईओ शशि प्रभा चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img