Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

दक्षता के पैमाने पर खरा उतरने को खिलाड़ियों ने झोंकी ताकत

  • गॉडविन पब्लिक स्कूल में खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग वेस्ट जोन प्रतियोगिता में ताओलू इवेंट संपन्न, मुख्य अतिथि ने विजेताओं को दिये मेडल और पुरस्कार राशि
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: गॉडविन पब्लिक स्कूल में खेलो इंडिया वुशू लीग वेस्ट जोन के सोमवार को तीसरे दिन ताओलू इवेंट के विभिन्न मुकाबले संपन्न हुए। जूनियर चान क्वान, जूनियर ताजिजियन, सब-जूनियर नानक्वान में दक्षता के पैमाने पर श्रेष्ठता हासिल करन को खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी। उधर, सांडा फाइट इवेंट के विभिन्न आयु और भारवर्गों में दमदखम दिखाते हुए योद्धाओं ने फाइनल मुकाबले में शामिल होने के लिये जोर आजमाइश की। इस दौरान इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके खेल को देखा और सराहते हुए उत्साहवर्द्धन किया।
ताओलू के विजेताओं मुख्य अतिथि डा. स्वीटी सिंह और डा. अनुभूति चौहान ने मेडल और पुरस्कार राशि वितरित की। इस अवसर पर अनूभूति चौहान ने कहा कि वुशु एक मार्शल आर्ट्स खेल है, जोकि सभी लड़कियों को अपने सेल्फ डिफेंस के लिये जरूर सीखना और खेलना चाहिये। वहीं, दूसरी ओर डा. स्वीटी सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कहा कि यह प्रतियोगिता अपने आपमें नारी सशक्तीकरण के दिशा में उठाया गया शानदार कदम है। इस दौरान आफिशियल्स, कोच, जजेज, खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमियों ने प्रतिभागियों का जमकर उत्साहवर्द्धन तालियां बजाकर किया। पुरस्कार राशि के रूप में प्रथम स्थान को 5000 दूसरे स्थान को 3000, तीसरे व चौथे स्थान को 2000 व पांचवें से आठवें स्थान को 1000 रुपये की राशि वितरित की गयी। यूपी वुशु एसोसिएशन सचिव सुहैल अहमद ने बताया कि वेस्ट जोन के लिए कुल 720000 रुपये की राशि की जा रही है।
सच हुआ सुरक्षित और सुंदर शहर में कंप्टीशन लड़ने का सपना
ताओलू की नॉन क्वान इवेंट में महाराष्टÑ से प्रतिभाग करने वाली अषलेशा ने कहा कि जब वह उप्र प्रदेश के मेरठ शहर के लिये प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने निकली थी तो उनके मन में एक सुंदर और सुरक्षित शहर का सपना था, जो यहां आकर पूरा हुआ है। प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश के साथ ही प्रतिभाग कर रहे महाराष्टÑ, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश, झारखंड और राजस्थान के खिलाड़ियों ने जनवाणी संवाददाता से विशेष चर्चा के दौरान बताया कि वह यहां दूर-दूर से आये हैं। आयोजन स्थल और शहर में उन्हें हर वह सुविधा मिल रही है, जो अच्छी परफोर्मेंस के लिये बेहद जरूरी है।
मध्य प्रदेश से 60 किग्रा की सांडा फाइटर संयोगिता भदौरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बेहतर प्लेटफार्म उन्हें मिला है। इसका पूरा लाभ वह उठाने के प्रयास में हैं। ताओलू चैन क्वान परफोर्मर रांची निवासी अनीता ने कहा कि वह झारखंड से आई हैं और उन्हें यहां पर बेहद अच्छा लगा है। यूपी के आगरा शहर से आई सांडा फाइटर अंशिका राज ने कहा कि खेल के विभिन्न पहलुओं को समझकर उसने सीखना और खुद को तराशने की प्रक्रिया में वह खुद को यहां बेहद सहज महसूस कर रही है। 33 किग्रा वेट कैटेगिरी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही भव्या गौतम ने कहा कि वह बेहतर तैयारी के साथ खुद को यहां रिपे्रेजेंट कर रही है।
आज होगा वुशु लीग का समापन 
आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का समापन आज दोपहर 12 बजे होगा। जिसके मुख्य अतिथि डा. प्रेम वर्मा (आईआरएस प्रिंसिपल जीएसटी कमिश्नर), सीडीओ नूपुर गोयल रहेंगे।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img