Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पीएम खुद टिकट खरीद बनेंगे रैपिड के पहले यात्री !

  • साहिबाबाद से दुहाई तक के सफर का उठाएंगे लुत्फ
  • रैपिड के टिकट के लिए यूपीआई से करेंगे भुगतान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सपना हकीकत में तब्दील होने को है। पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट अब धरातल पर है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पीएम खुद साकार करने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र में रैपिड का शुभारंभ करेंगे और इस दौरान वह यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भुगतान कर रैपिड का टिकट खरीदेंगे और रैपिड के पहले यात्री बनने का श्रेय भी उन्हें ही जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिड के उद्घाटन वाले दिन साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पहुंच कर प्रधानमंत्री यूपीआई के माध्यम से साहिबाबाद से दुहाई तक का टिकट खुद लेंगे और रैपिड के पहले यात्री बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री इससे पूर्व रैपिड के कनेक्ट एप और मल्टी कार्ड की लॉन्चिंग भी करेंगे।

03 15

यूपीआई से टिकट लेने के बाद प्रधानमंत्री साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पर जैसे ही पहुंचेंगे तो वहां तीन रैपिडएक्स ट्रेन खड़ी। बताया जाता है कि पहली रैपिडएक्स ट्रेन पायलट के रूप में चलेगी, जबकि दूसरी रैपिडएक्स ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर देश की जनता को समर्पित करेंगे।

इसके अलावा तीसरी रैपिडएक्स ट्रेन में वह खुद सफर करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है। बताया जाता है कि स्थानीय प्रशासन भी इसी कार्यक्रम के अनुसार अपनी रिहर्सल को अंजाम देने में लगा हुआ है। एनसीआरटीसी के अधिकारी भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img