Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

प्रदेश के 2.60 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

  • 11 किस्तों में इनके खाते में जा चुकी है 48311 करोड़ रुपये की रकम
  • शीघ्र ही रिलीज होगी 12 हवीं किस्त

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: पीएम किसान सम्मान। देखने में ये मदद भले छोटी हो पर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए ये बड़ा संबल है। हर फसली सीजन (रबी,खरीफ और जायज) सीजन के पहले 2000-2000 रुपये के समान किस्त में मिलने वाली इस मदद से समय से सीजन की फसल की तैयारी (पलेवा एवं जुताई) और खाद-बीज जैसे जरूरी कृषि निवेश एकत्र करने में मदद मिल जाती है।

उल्लेखनीय है कि बेहतर उत्पादन में फसल की समय से बोआई का सबसे अधिक महत्व होता है। देर से बोआई करने पर उत्पादन तो घटता ही है। बीज भी अधिक लगता है। इसी तरह अगर पलेवा लगाकर खेत की तैयारी न की जाय तो फसल का जमता ठीक नहीं होता। इस सबका असर पैदावार और अंततः संबंधित किसान पर पड़ता है। इन सभी समस्याओं के समाधान का निदान इस योजना से हो रहा है।

यूपी के किसानों को सर्वाधिक लाभ

आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। आबादी का 75 फीसद हिस्सा ग्रामीण इलाकों में रहता है। इनमें से अधिकांश की आजीविका का जरिया खेतीबाड़ी ही है। स्वाभाविक है कि यहां किसानों की संख्या भी सर्वाधिक है। इनमें से 90 फीसद से अधिक किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी के है। ऐसे में इस तरह की मदद की सबसे अधिक दरकार भी यहां के किसानों को है और यह मिल भी रही है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार उत्तर प्रदेश के 2.60 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 11 किश्तों में इनके खाते में सीधे 48311 करोड़ रुपये जा चुके हैं।शीघ्र ही 12 हवीं किस्त भी रिलीज होगी। सरकार की योजना हर पात्र किसान को इस योजना से लाभान्वित कराने की है। यही वजह है कि जो पात्र नहीं है उनको इस योजना से छांटने और जो पात्रता के बावजूद छूट गये हैं उनको जोड़ने के लिए तीन महीने से कृषि विभाग ई- के वाई सी का अभियान भी चला रहा है।

उल्लेखनीय है कि किसानों के हित के लिहाज से इस बेहद महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से ही की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img