Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जानिए, गणपति बप्पा से पीएम मोदी और राहुल गांधाी ने क्या डिमांड की ?

आज धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का पर्व

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देशभर में मनाए जा रहे गणेश चतुर्थी के पर्व पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शनिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शनिवार को ट्वीट किया, ‘गणपति बप्पा मोरया! ‘गणेश चतुर्थी’ के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से कोविड-19 की महामारी समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जिएं।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई। गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के शुभ पर्व पर बधाई। भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे। हर तरफ खुशी और समृद्धि हो।’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की आज पूरे देश को आवश्यकता है। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।’

आज यानी शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। इसी तिथि को श्री गणेश जन्मोत्सव या गणेशोत्सव के रूप में मनाते हैं और इसे गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img