Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

PM Modi: 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, युवाओं को किया संबोधित,स्वच्छता को लेकर कही ये बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को पीएम 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, पीएम 30,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है। ये दिन उस महापुरुष को समर्पित है, जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं। मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य

आगे पीएम मोदी ने कहा कि, मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की, मंदिरों की साफ सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं। आज मुझे कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से अपना आग्रह फिर दोहराऊंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img