Monday, December 8, 2025
- Advertisement -

जुबिन नौटियाल और मनोज मुंतशिर के राम भजन की पीएम मोदी ने जमकर की तारीफ, दिल को छू लेने वाला बताया स्वागत भजन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। तैयारियां भी बेहद धूम धाम से की जा रही हैं। बता दे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गणमान्य व्यक्ति और 4000 संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इसी के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है।

6 3

बता दे आए दिन पीएम मोदी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर भगवान श्रीराम के मधुर भजनों को साझा करते है। अब हाल ही में ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन साझा करते हुए भजन के गायक जुबिन नौटियाल, लेखक मनोज मुंतशिर और म्यूजिक कंपोजर पायल देव की तारीफ भी की। साथ ही उन्होने लिखा, ‘भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।

4 3

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर पर आधारित भजन, ‘जय श्री राम’ के लिए गायक हंसराज रघुवंशी की प्रशंसा की थी। पीएम मोदी ने बीते गुरुवार को एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

राजा पाला है खर्च तो उठाना पड़ेगा

लीजिए, अब मोदी जी के विरोधियों को इसमें भी...

‘कवि, कुछ ऐसी तान सुनाओ…’

अपनी हिन्दी में एक अनूठा, कहना चाहिए, कालजयी गीत...

निगरानी में रहें उच्च शिक्षा संस्थान

अभी 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के...
spot_imgspot_img