जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देशभर में रंगों से खेली जाने वाली होली धूमधाम से मनाई जा रही है। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। होली के दिन मिलने से पुराने सारे विवाद खत्म हो जाते हैं और रिश्ते में अपनापन बढ़ता है।
साथ ही देश के आम आदमी के साथ नेता भी होली के रंग नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के सीएम और राजस्थान के सीएम ने परिवार के संग होलिका दहन के कार्यक्रम में भाग लिया और पूजा की। होली खेलते समय कोरोना गाइडलाइन का भी ख्याल रखना है। देश में संक्रमण की रफ्तार भले ही थम गई है, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को अब भी लगातार सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
देशभर में आज लोग रंगों से खेली जाने वाली होली के रंग में रंगने लगे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।

महाकालेश्वर मंदिर में हो रही होली
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में खेली जारी होली, लोग बम बम भोले के नारे लगा रहे।
#WATCH | #Holi celebrations underway at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Madhya Pradesh#HappyHoli pic.twitter.com/HNwnS2TVQu
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 18, 2022
न्यूयॉर्क: होली पर सांस्कृतिक आयोजन

न्यूयॉर्क में सांस्कृतिक संगठन ‘द कल्चरल ट्री’ होली के मौके पर कठपुतली शो व भारतीय नृत्य कार्यशाला के जरिये सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के लिए तैयार है। संगठन की संस्थापक अनु सहगल ने सांस्कृतिक शिक्षक के तौर पर कार्यक्रम का संकल्प लिया है। इस दौरान भगवान कृष्ण से जुड़ी बचपन की कहानियों व सुदामा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

