Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

राजस्थान को PM Modi की बड़ी सौगात, बीकानेर में 26,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के बीकानेर में करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने दौरे की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और वर्चुअल माध्यम से देशभर के 103 ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशनों’ का लोकार्पण किया। ये स्टेशन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित हैं।

यह दौरा हाल ही में संपन्न हुए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री का पहला राजस्थान दौरा था, जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश देने के साथ-साथ राज्य को विकास की नई सौगातें भी दीं।

विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

बीकानेर में प्रधानमंत्री ने 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि रेलवे क्षेत्र में केंद्र सरकार 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है, जो वर्ष 2014 की तुलना में 15 गुना अधिक है।

इसके अलावा, ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत अब तक 40,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। सिंचाई योजनाओं और नदियों को आपस में जोड़ने के कार्य से प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलने की बात भी प्रधानमंत्री ने कही।

पीएम मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों से अब राजस्थान के कई हिस्से सीधे रेल मार्ग से जुड़ रहे हैं, जिससे न केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी नई दिशा मिलेगी।

103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने जिन 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया, उन्हें उन्होंने “देश की विरासत और भविष्य की रफ्तार” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों से पर्यटन को बल मिलेगा, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसान अपनी फसलों को बेहतर बाजार तक पहुंचा सकेंगे।

बीकानेरी भुजिया और रसगुल्ले की मिठास दुनिया भर में फैलेगी

बीकानेर की संस्कृति और उद्योगों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा क‍ि “बीकानेर का नाम अब सिर्फ वीरता से नहीं, बल्कि अपने स्वाद और विकास से भी पहचाना जाएगा। नई औद्योगिक नीतियों का सीधा फायदा यहां के युवाओं को मिलेगा।

भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा

बीकानेर की वीर भूमि से प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के बदले हुए रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि अब भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नाल एयरबेस को निशाना बनाया, लेकिन भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, वहीं भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का रहिमयारखान एयरबेस ICU में पहुंच गया है।

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान से “अब न बातचीत होगी, न व्यापार। बात होगी तो बस POK की पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई बदले की कार्रवाई नहीं, बल्कि न्याय का नया तरीका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img