Sunday, January 25, 2026
- Advertisement -

इजरायली पीएम नेफ्ताली बेनेट ने पुतिन से की मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूक्रेन रूस के बीच युद्ध का आज 11वां दिन है। दोनों देशों के बीच चल रही जंग ने अन्य यूरोपियन देशों को भी चिंता में डाल दिया है। तमाम देशों के राजनेता चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस युद्ध को खत्म किया जाए। इस बीच इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने रूस पहुंचकर वहां के राष्ट्रपति पुतिन से लंबी बातचीत की। इस मुलाकात के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच हुई बातचीत के दौरान इजरायली पीएम बेनेट चाहते हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला करना बंद कर दे।

बता दें कि यह बातचीत पहले से प्लान नहीं की गई थी। इजरायल के पीएम अचानक ही मॉस्को पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट ने युद्ध रोकने में मध्यस्थता की पेशकश की। इस मुलाकात की पुष्टि बेनेट के कार्यालय ने की है। बता दें कि इस मुलाकात से कुछ दिन पहले इन दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत भी हुई थी।

दो शहरों पर बम और मिसाइलों के हमले जारी

एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच अब भी जंग जारी है। यूक्रेन का कहना है कि युद्धविराम तय होने के बाद भी रूस ने दो शहरों पर बम और मिसाइलों के हमले जारी रखे है और इस वजह से लोगों को वहां से निकलने के लिए सेफ कॉरिडोर नहीं बनाया जा सका। वहीं दूसरी तरफ इजरायल के पीएम के साथ पुतिन की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल, हाल ही में इजराइल ने रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले की निंदा की थी और उसने युद्ध रोकने की अपील की थी। इजराइल को दोनों देशों का करीबी भी माना जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Congress: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, शशि थरूर का बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, राजनीति में तकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन...

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, सड़कें बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चार महीने...
spot_imgspot_img