Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पीएम स्वनिधि योजना के प्राप्त आवेदनों को बैंक 3 दिन के अंदर निस्तारित करें : मंडलायुक्त

  • पीएम स्वनिधि योजना में लापरवाही करने वाले बैंकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही – लोकेश एम

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर: मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश एम ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना जो कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, उसके अन्तर्गत स्ट्रीट वेण्डरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसी संदर्भ में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे बैंकों के अधिकारियों के साथ पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी।

उन्होंने योजना की कम प्रगति पर बैंक के अधिकारियों से लोन के लिए प्राप्त आवेदन तथा उस पर की गयी कार्यवाई की जानकारी ली एवं लापरवाही करने वाले बैंकों के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यथाशीघ्र उनके बैंकों में स्ट्रीट वेण्डरों के जो आवेदन पिकअप मोड या सेंक्शन मोड पर पेण्डिंग पड़े हैं, उनका सोमवार दोपहर तक निस्तारण करा दें, अन्यथा उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कडी कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में बताया गया कि बैंक आॅफ बड़ौदा, एसबीआई, पीएनबी, इण्डियन ओवरसिज बैंक, बैंक आॅफ इण्डिया, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया, यूको बैंक, फ्यूजन माइक्रो फाईनेन्स बैंक, कोटेक महिन्द्रा बैंक, बन्धन बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, उज्जीवन स्मॉल माइक्रो फाईनेन्स बैंक सहित अनेक बैंकों द्वारा बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेण्डरों की यूपीआईडी एक्टिव कर क्यू आर कोड उपलब्ध नहीं कराये गये हैं।

मण्डलायुक्त डॉ लोकेश एम ने इसपर चिन्ता जताते हुए प्राथमिकता के साथ ऋण आहरित कराने और यूपीआईडी एक्टिव कर क्यू आर कोड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, उप नगर आयुक्त दिनेश कुमार यादव, एलडीएम संतोष कुमार, निगम के आई.टी. आॅफिसर मोहित तलवार व सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img