Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

एनसीआर में दम घोंट रही जहरीली हवा

प्रदूषण 202 पर पहुंंचा, एनसीआर में तीसरे नंबर पर रहा मेरठ

दीपावली से पहले ही खराब हो रही मेरठ की हवा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एनसीआर में हवा अभी से ही दमघोंट रही है। प्रदूषण की स्थिति खराब हो रही है। जिस कारण से दीवाली से पहले ही हालात खराब होने लगे हैं। आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ेगी। दशहरा पर ही मेरठ की आबोहवा खराब हो चली है। हालात ऐसे ही कि सामान्य से कई गुणा प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। ग्रीन श्रेणी में होना चाहिए प्रदूषण अब लाल श्रेणी में पहुंच गया है। आने वाले समय में प्रदूषण में और बढ़ोतरी होगी।

मंगलवार को मेरठ एनसीआर में तीसरे नंबर पर रहा है। यहां का एक्यूआई 202 और ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में 219 और मुजफ्फरनगर में 180 दर्ज किया गया। मेरठ एनसीआर में तीसरे नंबर पर रहा है। जबकि सोमवार को पहले नंबर पर था। एक्यूआई में थोड़ी गिरावट आयी है, लेकिन अब भी लाल श्रेणी में दर्ज है। शहर मेंं भी प्रदूषण का हाल खराब होने लगा है।

अभी जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

मंगलवार को भी दिन में मौसम बदला हुआ था। हवा से अभी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह में ठंड और तेज होगी। अक्टूबर माह मेंं सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान अब सामान्य पर आ गया है। रात में ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है और मौसम में भी नमी बनी हुई है।

18 27

मंगलवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 85 दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिस कारण से वहां पर होने वाले हिमपात से वेस्ट यूपी में भी मौसम बदलेगा और ठंड में इजाफा होगा।

ये रहा हाल

जयभीमनगर 188

गंगानगर 190

पल्लवपुरम 214

तेजगढ़ी 220

हापुड़ अड्डा 224

इंदिरा चौक 212

पिछले छह दिन का तापमान

अधिकतम न्यूनतम

29.4 16.4

30.4 14.8

30.3 14.3

31.4 13.9

30.0 16.1

31.0 15.4

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img