Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दबोचे तीन बदमाश

  • मौके से असलाह, कैश और वैगन आर कार भी बरामद
  • फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश बिहार का

जनवाणी  संवाददाता |

सहारनपुर: क्राइम ब्रांच व थाना रामपुर मनिहारान, पुलिस ने पिछले दिनों नानौता में फाइनेंस कर्मी के कैशियर से हुई लूट का खुलासा किया है। दरअसल, मुठभेड के बाद पुलिस ने तीन शतिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई राशि,कार व अवैध असलाह भी बरामद किया है।

पकड़े गए बदमाशों के नाम सिंकू, राजेश, प्रवीण है। पकड़े गए बदमाशों में दो बिहार के जबकि एक शामली जिले का रहने वाला है। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वैगनआर कार में सवार कुछ बदमाश सहारनपुर रोड की साइड से आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दिल्ली रोड पर मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान मौके पर रामपुर,नानौता थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी मोर्चा संभाले रही।

चेकिंग के दौरान पुलिस को तेज गति से आती हुई वैगनकार दिखाी दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायर झौंक दिया। पुलिस ने अविलंब बदमाशों का पीछा किया। बदमाश दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित विमकों नर्सरी से लिंक रोड की ओर अपनी गाड़ी दौडा दी।

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाशों ने फिर पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाशों ने अपना नाम सिंकू पुत्र परशराम निवासी धरमपुर थाना खड़कपुर जिला मुंगेर बिहार, राजेश कुमार पुत्र कैलाशदास निवासी जंदा थाना मनार जिला वैशाली बिहार बताया। जबकि तीसरे बदमाश ने अपना नाम प्रवीण उर्फ अनिल पुत्र मेहरचंद निवासी हिरनबाग थाना बाबरी जिला शामली बताया है।

पुलिस ने बदमाशों के पास से 80 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल वीवो कंपनी, एक वैगनआर कार, तीन तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, तीन खोखा 315 बोर तमंचे के बरामद किए हैं।

दो लूट की वारदातों का हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों द्वारा गत आठ जून को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने नानौता में दिल्ली रोड स्थित दिशा माइक्रो इंडिया क्रेडिट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के कैशियर से 2.35 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हुए थे। तो वहीं रामपुर मनिहारान क्षेत्र से एक बाइक व 20 हजार रुपए की लूट में भी उक्त बदमाश शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img