Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पुलिस और पीएसी ने किया संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च

  • प्रधान प्रत्याशियों के पांच-पांच समर्थकों को देंगे रेडकार्ड

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाड़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पूर्व कोतवाली प्रभारी ने सभी उपनिरीक्षको, हेड कांस्टेबल सहित पीएसी के जवानों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रधान पद के प्रत्याशियों के पांच पांच समर्थकों को रेड कार्ड देने तथा मतदान केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों को धारा 149 सीआरपीसी का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश जारी कर रखे हैं। जिसके चलते बुधवार को कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कोतवाली परिसर में सभी उपनिरीक्षको, हेड कांस्टेबल व अन्य पुलिस स्टाफ सहित पीएसी के जवानों के साथ ब्रीफिंग की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने मतदान केंद्रों के आसपास रहने वाले लोगों को धारा 149 सीआरपीसी का नोटिस देने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन गांव में ग्रामीण परिवार के सदस्यों के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति मौजूद न रहें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं उन्होंने प्रधान प्रत्याशियों के पास पांच समर्थकों को रेड कार्ड देने के लिए निर्देशित किया।

बाद में कोतवाली प्रभारी ने करीब 15-20 गाड़ियों एवं करीब 40 बाइकों के द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पब्लिक ऐड्रस सिस्टम के माध्यम से पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। ग्रामीणों से निष्पक्ष व निडर होकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img