जनवाणी संवाददाता |
जलीलपुर: जलीलपुर क्षेत्र के नारनोर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नारनौर गंगा घाट पर लगने वाले मेले में इस बार हस्तिनापुर पुलिस ने रोक लगा दी। पुलिस ने मेले की परमिशन न होने की बात कहते हुए मेला में लगी झुग्गी को हटाने की बात कही। इस पर ग्रामीण व पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पुलिस आधा दर्जन कमेटी के सदस्यों को हस्तिनापुर पुलिस अपने साथ ले गई।

