जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी नाला बंद कर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी धामपुर को उक्त प्रकरण की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने बुखार में अपनी आंखे खो चुकी एक अनाथ और असहाय लड़की को एक सप्ताह के अन्दर बीपीएल राशन, प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने मौके पर ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल उक्त लड़की की आंखों की जांच कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल 89 शिकायते दर्ज की गयीं। जिन में छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

