जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: हत्या के आरोप में करीब 25 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच व थाना मंडी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा करीब 25 साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शाहनवाज उर्फ जनरल पुत्र दिलशाद को जम्मू कश्मीर के लाल चौक से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
सहारनपुर पुलिस के पीआरओ सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच व थाना मंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने सन 1995 से फरार अभियुक्त शाहनवाज को जम्मू कश्मीर के लाल चौक से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। बता दें कि शाहनवाज के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
इस पर उच्च न्यायालय इलाबाद से उसे जमानत भी मिल गई थी। लेकिन जमानत मिलने के पश्चात वह फरार चल रहा था। आरोपी के ऊपर जमानत की शर्तों का उल्लघंन करने सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। आरोपी दिलशाद मौहल्ला चवरबरदारान थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर का रहने वाला है।

