Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शब-ए-बरात पर पुलिस फोर्स रही अलर्ट

  • प्रतिबंध के बावजूद जमकर आतिशबाजी, पुलिस ने दौड़ाया
  • अतिसंवेदनशील इलाकों में अफसरों ने संभाला मोर्चा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शब-ए-बरात के मौके पर शहर भर में पुलिस फोर्स अलर्ट पर रही। शहर के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। वहां पुलिस के बडेÞ अफसर तैनात रहे। इसके अलावा शहर के माहौल को लेकर लगातार अपडेट ली जाती रही।

09 24

वहीं, दूसरी ओर रोक व प्रतिबंध के बावजूद जमकर आतिशबाजी की गयी। कुछ इलाकों में आतिशबाजी करने वालों को पुलिस ने दौड़ाया। हल्का बल प्रयोग किया गया। शब-ए-बरात के मद्देनजर महानगर में कई इलाकों से ट्रैफिक डायवर्ट भी कर दिया गया था।

सुरक्षा इंतजाम और चौकसी

शब-ए-बरात को देखते हुए पूरे शहर ही नहीं देहात के कुछ खास इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मिली जुली आबादी वाले इलाकों में शाम से ही फोर्स लगा दी गयी थी। शहर के कोतवाली के इमलियान, इंदिरा चौक, देहलीगेट क्षेत्र के खैरनगर बैली बाजार चौराहा, कबाड़ी बाजार चौराहा, शहर घंटाघर रेलवे रोड इलाका सरीखे तमाम इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

10 24

जमकर आतिशबाजी

धर्म गुरुओं व प्रशासन ने आतिशबाजी न करने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी शब-ए-बरात पर आज रात जमकर आतिशबाजी की गयी। कुछ इलाकों में तो इतनी ज्यादा आतिशबाजी की गयी कि पुलिस वालों को वहां से आतिशबाजी करने वालों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

हालांकि तमाम ऐसे इलाके थे जहां पुलिस के साथ उस इलाके के वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे। ये लोग आतिशबाजी करने वालों को रोकने का काम कर रहे थे। यह बात अलग है कि प्रशासन व पुलिस के तमाम इंतमामों के बावजूद खूब आतिशबाजी की गयी।

ट्रैफिक किया डायवर्ट

शहर के कुछ इलाके ऐसे भी थे जहां अहतियात पुलिस ने कुछ देर के लिए ट्रैफिक डायवर्ड कर दिया था। दरअसल ऐसा लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर किया गया। जिन इलाकों में आतिशबाजी की जा रही थी, उस तरफ से गुजरने वाले यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वहां से गुजरने वाले किसी वाहन पर आतिशबाजी ना छुए। हालांकि पुलिस वालों ने ज्यादा देर तक किसी को रोड पर नहीं रुकने दिया।

लगातार अपडेट

शब-ए-बरात को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी लगातार पूरे जनपद में थानेदारों व सर्किल आफिसरों से अपडेट लेते रहे। जो थाना क्षेत्र अतिसंवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं, वहां चौकसी बरते जाने के भी निर्देश देते रहे। हालांकि शहर के ऐसे तमाम इलाकों में पुलिस फोर्स पहले से ही अलर्ट मोड में नजर आयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img