Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

जानी में पुलिस की बदमाशों को खुली छूट

  • पांचली में बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर टैÑक्टर-मांझा लूटा
  • पुलिस ने तहरीर लेकर नहीं किया मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: सोमवार देर शाम को पांचली के जंगल में खेत में ट्रैक्टर से मांझा लगा रहे चालक को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर 10 लाख का ट्रैक्टर-मांझा लूटकर बदमाश फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर भी पुलिस ने न तो मौके पर जाना गवारा नहीं किया और न ही मुकदमा दर्ज किया।

पांचली गांव निवासी ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र कुमार के छोटे भाई संजय पुत्र राजाराम ने खेत में मांझा लगाने के लिए नौकर सुखवीर सिंह को भेजा था। सुखवीर रात के करीब 11 बजे आधा दर्जन बदमाश उसके पास पहुुंचे और उसके साथ हथियारों से मारपीट कर ट्रैक्टर-मांझा, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये हैं, लूटने की कोशिश की। पीड़ित ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर-मांझा लूटकर फरार हो गये।

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह सुखवीर ने अपने आपको बंधन मुक्त कर लूट की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र, मालिक संजय पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुुंचे और बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन बदमाशों का कही पता नहीं चला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि न तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और न ही उनका मुकदमा दर्ज किया गया।

उधर, मंगलवार को दिनदहाडेÞ दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिलाओं से कुंडल लूटकर फरार हो गये। थाना क्षेत्र के सिसौला खुर्द निवासी जितेंद्र शर्मा प्राइवेट नौकरी करता है। जितेंद्र शर्मा की पत्नी बबली शर्मा घर में परचून की दुकान करती है। मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुुंचे और बबली से सामान आदि के रेट के बारे में जानकारी करनी शुरू कर दी। बबली जैसे ही बाइक सवारों को रेट बताने लगी तो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसके कानों से सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गये।

कुंडल लूटने से उसके कान फट गये। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस में सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच भूपगढ़ी गांव में घर के बाहार खड़ी स्व. सतपाल की पत्नी सावित्री से बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने कानों को फाड़कर उसके कुंडल लूटकर बदमाश फरार हो गये। इस घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुुंची न ही दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img