Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पराली न जलाने को जागरुक कर रही बिजनौर पुलिस

  • पुलिस पराली जलाने से होने वाले नुकसान की ग्रामीणों की दे रही जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बिजनौर पुलिस अभियान चलाकर जनपद में पराली न जलाने के लिए किसान को जागरूक कर रही है। पुलिस ने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण के साथ-साथ जीवांश की मौत व पशुओं को चारा खत्म हो रहा है। पुलिस ने बताया कि अगर किसान अपनी मनमानी करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद की पुलिस एसपी डा.धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस ने शनिवार को नगीना देहात, नांगल सोती, कोतवाली देहात व शिवाला कला थाना क्षेत्र में किसानों से पराली न जलाने का आह्वान किया।

22

पुलिस ने किसानों को बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो कई बीमारियों को जन्म देता है। इसके अलावा उन्होने बताया कि पराली जलाने से भूमि के जीवांश मर जाते है और भूमि बंजर हो जाती है। पशुओं का चारा भी समाप्त हो रहा है। अगर कोई किसान जनपद में पराली जलाता पकड़ा गया तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा, साथ की कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस पराली न जलाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को प्रेरिक कर रही है। इस दौरान किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। जनपद के किसान पराली नहीं जलाकर प्रदूषण को कम करने में सहयोग कर रहे है।                             -डा.धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img