जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस विभाग की टीम सड़कों पर महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही है। ताकि प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का गहनता से पालन कराया जा सके। इस दौरान अधिकतर पुलिस के जवान भी संक्रमित होते जा रहे हैं, इन्हीं बातों को देखते हुए मेरठ पुलिस लाइन में यूपी का पहला कोविड-19 का पहला चिकित्सालय तैयार किया गया।

जिसको जल्दी शुभारंभ करते हुए संक्रमित पुलिस के जवानों को बेहतर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अभी पुलिस लाइन स्थित इस अस्पताल में 30 बेड बनाए गए हैं। जिसमें सभी सुविधाएं लैस की जाएंगी।
ऐसे में आने वाले समय में जब इस अस्पताल का शुभारंभ होगा तो यह सच में एक आत्मनिर्भर भारत की झलक होगी। दरअसल ऑक्सीजन समेत जरूरी सुविधाओं से लेस L2 कैटेगरी का यह अस्पताल होगा। आईजी प्रवीण कुमार ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते हुए जल्द शुरू करने का निर्देश दिए।

